Saturday, 11 July 2020

काबुली कहने की सब्जी

Chana banana sabse Aasan Hota Hai aur sab ko bahut pasand bhi Aata Hai।

काबुली चना chana ko raat bhar pani mein  फुला कर अच्छी तरह धो ले बार-बार पानी बदलकर चुन लें कोई सड़ा गला हो तो फेंक दे और टोकरी में छानकर रख दे।
 Do या तीनBada pyaj Kat Lo Lamba Lamba थोड़ा सा  प्याज रख लेना चना के ऊपर छिड़क कर खाने के लिए छोटा-छोटा कटा हुआ।
 Pyaj Jyada Rahane se a test badh jata hai purn Viram
 कुकर में सरसों तेल लो 2 बड़े चम्मच जीरा और गरम मसाला जैसे लॉन्ग तीन चार डाल दो अब प्याज डालो और उसको भुन लो।

 मसाले में धनिया पाउडर एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर जा चना मसाला पाउडर वन फोर्थ चम्मच हल्दी पाउडर कोमा लाल मिर्च पाउडर ,  थोड़े से पानी में घोलकर प्याज में डाल दो और 4 से 5 मिनट तक भूनें फिर आज धीमा कर दो थोड़ा देर और बोलो दो छोटे टमाटर या एक बड़ा टमाटर को काट लो उसको भुने हुए मसाले में डाल दो।  एक दो बार चलाकर  बुलाया हुआ चना जो टोकरी में रखा हुआ है उसको डाल दो और अच्छी तरह सबको मिला दो। अब इसमें पानी डाल दो पानी इतना हो कि चना डूब जाए। काबुली चना पकने में टाइम लगता है सो एक सीटी आने के बाद 15 minutes  तक आँच  धीमी करके चना को गला लो फिर बंद कर दो गैस। 5 मिनट के बाद जब प्रेशर बैठ जाए तो ढक्कन खोल कर देखो अगर चना मुलायम हो गया हो तो कलछुल से अच्छी तरह चला लो टमाटर को दबा दबा कर रखा में मिला दो तुम्हारा चना तैयार हो गया है। इसे सजा कर खाओ ऊपर से धनिया नींबू चाट मसाला इत्यादि डालकर खाना शुरू कर दो।

Vanilla Cake/ Chocolate cake

Vanilla Cake

सामग्री

मैदा        डेढ़ कप से पौने दो कप
चीनी       एक  कप पीसी हुई
बटर        1/4 कप पिघली या  मलाई 
Condensed milk     1/2 कप  या  तीन   अंडे 
दूध         1/2 कप
बेकिंग पाउडर        एक टेबल स्पून (not tea spoon)
खाने वाला सोडा       चुटकी भर
वनीला एसेंस     1/4 tea spoon
काजू टुकड़े,  किशमिश, चेरी, टूटी फ्रूटी  (optional)
Butter paper

विधि
मैदा, बेकिंग पाउडर और सोडा को तीन बार चलनी से छान लो। keep aside

मिक्सी के बड़े ज़ार में पहले पीसी चीनी और बटर/ or मलाई  को चलाओ। रुक रुक कर कुछ देर बार बार ।

अब कंडेस्ड मिल्क डाल कर चलाती रहो। रुक रुक कर कुछ देर/  अंडा वाला बना रही तो तीन   अंडा 

इस बीच Microwave ko convection mode par set karo.
Pre heat at 200° for 3 to 4 minutes.
Butter the baking tin inner wall.
केक टिन के तली(bottom) के बराबर  बटर पेपर को काट लो और buttered bottom पर पेपर रख दो अच्छी तरह से। tin की किनारी  पर  भी  बटर पेपर  नाप  कर काट कर लगा लो। 

अब आधा दूध डाल कर मिक्सी चलाओ।

एसेंस डालो। फिर चलाओ।

अब थोड़ा थोड़ा कर मैदा मिक्सर को डाल डाल चलाओ। लगभग एक कप पहली बार में डाल देना। फिर थोड़ा थोड़ा कर डालना।


Batter ka consistency ऐसा हो कि न बहुत thik हो न watery .
Consistency maintained करने के लिए दूध मिलाना। अब मिक्सी ज्यादा नहीं चलाने की जरूरत है।
चूँकि mixie overloaded हो चुका होता है सो trip कर जाने का डर होता है। बस गाढापन सही कर लेना।



केक टिन को Microwave से निकालो, काजू किशमिश के लेयर बिछा दो बटर पेपर पर।
फिर मिक्स्ड मैटेरियल को धीरे धीरे टिन में डाल दो। उसे बरतन में आधे से कम ही रखना अन्यथा फूल कर बाहर गिर जाएगा। मन हो तो कुछ ड्राई फ्रूट्स  ऊपर से छिड़क दो।

अब Microwave में रखो।
Temperature 180° पर तीस मिनट के लिए सेट करो।
तीस मिनट के बाद एक चाकू को बीच में घुसा कर चेक करो यदि कुछ नहीं सटे तो अब temperature low karo 150° and again bake for 5 to 10 minutes.
देखते रहना कि जल न जाए, वैसे crispy brown crust tasty ही लगता है।
अब निकाल कर रख लो, कुछ ठंडा होने पर चाकू से किनारे को छुड़ा लो और पलट लो किसी थाली में ।बटर पेपर हटा लो।सीधा कर लो।
केक तैयार ।

यदि chocolate केक बना रही तो मैदा कम कर दो,  ratio 50:50  का करते हुए चॉकलेट पाउडर और  कोको पाउडर लेना।  essence वनीला की जगह  चॉकलेट essence लेना।  
बाकी सारा प्रोसेस  वही।  

लास्ट में केक पलटने के बाद , dairy मिल्क चॉकलेट एक बड़ा वाला को मेल्ट कर केक की चारों तरफ ब्रश या चम्मच से मोटा परत लगा दो। कुछ देर फ्रीज़ (deep नहीं) मे रख दो चॉकलेट जम जाएगा। 









Friday, 3 April 2020

राजमा


सामग्री

राजमा -  आठ घंटे बड़े से बर्तन में पानी में soaked  एक कटोरी

प्याज -  कटे एक कटोरी

टमाटर -  एक कटोरी कटे हुए ( टमाटर बहुत पड़ता है , या तो प्यूरी बना लो या छोटे टुकड़े काट लो)

हरी मिर्च  दो

अदरख लहसुन पेस्ट एक छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला -  चुटकी भर
जीरा हींग -  फोरन के लिए

नमक हल्दी








प्याज
फिर सब मसाले थोड़ा पानी दे दे भून लो।
अंत में टमाटर और पानी दो अढ़ाई कटोरी डाल ढक्कन लड़ा दो।  प्रेशर आने के बाद आंच धीमी कर दस से बारह मिनट छोड़ दो।

प्रेशर बैठने पर खोल कलछुल से खूब चला लो। 













Thursday, 26 March 2020

आसान से सैंडविच भरावन

सैंडविच के भरावन

ब्रेड के दो स्लाइसों के बीच आप कुछ भी भर, ढेर सारे सलाद, थोड़ बटर और चीज़ स्लाइस ( या ग्रेटेड क्यूब) को  क्रिस्पी ग्रिल कर खा सकते हैं ।

मनचाही हेल्दी चीजें भरें और स्वस्थ रहें।

एक बेसिक आलू सैंडविच भरावन

सामग्री

उबले आलू -  छील कर छोटे कटे हुए
हरी मिर्च-  बारीक
प्याज-    बारीक कटी
अदरख  थोड़ा सा घिसा
चाट मसाला, नमक,  निम्बू
रिफाइंड आयल--- दो चम्मच छोटे
मटर, गाजर(घिसे या छोटे टुकड़े), बीट रुट जैसे कुछ सब्जी , धनिया पत्ता

विधि

पैन में तेल डाल  कर हरी मिर्च प्याज दो मिनट भुनो, अदरख और कटे उबले आलू डालो। पांच मिनट हल्का नमक डाल चला लो।  नमक अंदाज से क्यूंकि चाट मसाला भी गैस ऑफ होने पर छिड़कना है।

हो गया तैयार।  इसे ज्यादा बनाओ ताकि कभी इसकी टिक्किया बना दही डाल खा लो ( ofcourse मैश करके) या पराठें में भर लो.

टिक्की तल कर पाव के बीच में दबा कर खा सकती हो।

खिचड़ी के साथ इसे खा सकती हो।












Friday, 10 January 2020

आलू दम



आलू दम
  दो लोगो के लिए     
 आलू -  छोटे हों बहुत तो सात आठ इन्हे गोटा ही रहने देना छील कर और यदि बड़े हैं तो चार छील कर दो टुकड़े कर लेना। 
प्याज दो मध्यम साइज ( एक के छोटे टुकड़े काट लो दूसरे को टुकड़े कर पीसने रखो)
 गरम मसाला या चिकन मसाला - एक टी स्पून (छोटा चम्मच) 
धनिया पाउडर - एक टी स्पून ,
लाल मिर्च पाउडर -  आधी टी स्पून,
हल्दी,
नमक ,
लहसुन अदरख पेस्ट - एक टी स्पून   

 विधि   मिक्सी में पीसो -  एक प्याज और एक टमाटर।   

                    कुकर में सरसो तेल दो-तीन टेबल स्पून(बड़े चमच)  में जीरा डालो थोड़ा   फिर कटे हुए प्याज दो चार मिनट भुनो,  फिर सारे मसाले (पिसे और सूखे) डाल कर चलाओ। शुरू एक दो मिनट तेज आंच फिर धीरे आंच पर।  धीरे आंच पर सात-आठ        मिनट तक भुनो कुकर में ही पानी का छींटा दे दे कर जब चिपकने लगे तली में। तेल छोड़ने लगे तो समझो भून गया अब आलू डालो और आधी कप पानी डाल ढक्क्न लगा दो।  एक सिटी आने पर तीन मिनट और आंच धीमी कर रखो।   ढक्क्न पांच सात मिनट प्रेशर ख़तम होने तक मत खोलो।  फिर खोलो, थोड़ा सा शुद्ध घी और धनिया पत्ता अब दे देने से स्वाद बढ़ जायेगा।  आसान सा आलू दम तैयार

Sunday, 26 May 2019

दाल फ्राई

https://hebbarskitchen.com/chana-dal-recipe-chana-dal-fry-recipe/


चना दाल


छिलका मूंग दाल

गोटा मूंग दाल


गोटा उड़द दाल 

उड़द दाल


छिलके वाली काली उड़द

रहर (तूर) दाल के साथ  कोई भी  3 - 5  इन दालों को मिला कर मसाले वाली दाल या तड़के वाली दाल बना सकती हो।  तड़के वाली दाल के लिए पहले दालों को उबाल लिया जाता है। पानी ज्यादा दे कर।  फिर कुकर खोल कर गाढ़ा पन एडजस्ट कर छौंका या तड़का ऊपर से लगते हैं।  पर हम आसान तरीका बता रहे हैं। वैसे ही बनाना।


दाल -  दो कटोरी के लिए  सब दाल मिला कर आधी कटोरी हो।

दालों को कुछ घंटे फूलने दे दो।

कुकर// प्रेस्टीज पैन में

एक चम्मच घी
रिफाइंड आयल एक चम्मच
जीरा + लाल मिर्च+ हींग डालों
आधा कटोरी बारीक कटा प्याज भुनो हल्का
अदरख लहसुन पेस्ट - एक चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला -  1 /4  एक चौथाई चम्मच
हल्दी+लाल मिर्च

सबको पानी का  छींटा देते हुए दो से तीन मिनट भून लो।

फिर एक कटा टमाटर + नमक+  पानी  दाल 7 -10 मिनट पका लो।  प्रेशर आने पर धीमा कर देना आंच।

पानी का हिसाब कुछ ऐसा रखो ,  जितना कटोरी बनाना हो उससे एक कटोरी ज्यादा डाल देना।  मनपसंद गाढ़ा पन बाद में एडजस्ट हो जायेगा।

ऊपर hebbar kitchen का लिंक दिए हैं देख लो।

https://hebbarskitchen.com/chana-dal-recipe-chana-dal-fry-recipe/


दालें फूली रहती हैं तो 7 -8 मिनट में गल जाएँगी।

नहीं तो गोटा दाल कच्ची कड़ी ही रह जाएँगी।

इस तरह से किसी भी दाल को मसालेदार बना सकती हो।

अगर सिर्फ रहर- मसूर भी हो।




















Saturday, 18 May 2019

चिकन देहाती स्टाइल

चिकन -  १ किलो

प्याज - 7 -8 ,  छील धो कर काट लो,  एक प्याज कटा मिक्सी में डाल दो ,  उसके पहले चिकन धो कर जाली में रख दो ,
 पैन में सरसो तेल - ७-8 चम्मच बड़े डालो ,
जीरा डालो ,  तड़कने लगे तो प्याज डाल कर भून लो 5 मिनट के बाद चिकन डालो और चला लो,
आंच धीमी कर प्लेट से ढँक दो।  तब तक मसाला तैयार करो।
प्याज को पीस लो मिक्सी में ( टमाटर काट कर बाद में डालना)
पीसे प्याज में चिकन मसाला --3 छोटे चम्मच,  धनिया-  दो छोटे चम्मच,  हल्दी, नमक, गरम मसाला -  आधी छोटी चम्मच , अदरख लहसुन पेस्ट -  तीन छोटी चम्मच , लाल मिर्च पाउडर - एक छोटी चम्मच।
पेस्ट बना सब चिकन में दाल दो.  बहुत पानी छोड़ेगा शुरू में।
 खुला चलाते रहो जब सब पानी सूख जाये तो ध्यान रखो , आंच धीमी कर लो कर लो.


जब  किनारे से तेल छोड़ने लगे तो समझो मसाला भून गया. अब 2 बड़े टमाटर को खूब छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर डाल दो. आंच तेज कर पांच मिनट और चला लो।  प्याज डालने से ले कर सब मसाले+ टमाटर भुनने में आधा घंटा लगेगा। अब एक और आधा कप पानी डाल कर चला लो. मन हो तो एक टुकड़ा बटर और एक हरी मिर्च काट कर डाल दो.  ढक्कन लगाओ,  सिटी लगाओ।  फुल एक सीटी आने पर बंद कर दस मिनट सेट होने छोड़ दो।  चावल साथ साथ चढ़ा लेना।     पूरे प्रोसेस के दौरान स्पीकर पर जोरदार गाना बजते रहना चाहिए।   चिकन खुश हो कर पकेगा। अब प्यार से दोनों खाओ साथ साथ।


Thursday, 22 November 2018

पनीर की सब्जी

पनीर की सब्जी

 प्याज
आधा कटोरी छोटा छोटा काट लेना
 आधा प्याज+छोटा आदरख टुकड़ा +एक टमाटर पीस लेना।
May be over flow कर जाये मिक्सी में सो दो बार में पीसना।

Process
Frying pan में तेल( 4 - 5 टेबल स्पून) में कटा प्याज fry करो एक मिनट,
फिर पनीर डाल
हल्के आंच पर उलट पलट fry for 3-4मिनट ( निकाल लो तेल में से)
बचे हुए तेल में

मसाला पेस्ट-
पीसा पेस्ट+पनीर मसाला एक छोटा चम्मच+धनिया powder 1\2 चम्मच+लाल मिर्च+हल्दी+नमक
भुनो .......
शुरू के पांच मिनट तेज  आंच पर ।

फिर सूखने लगेगा
आंच धीमे कर दो चम्मच बड़ा दही या दुध डाल भूनो  पांच से दस मिनट धीमी आंच पर
जलने मत देना,
मटर डाल कर फिर पांच मिनट भून लो। .....
पानी या दूध का छींटा दे कर भुनो पांच मिनट और तला पनीर डाल दो

धनिया पत्ता +2हरी या लाल मिर्च कतरा डालो
भुनो 2मिनट।
Latpata सा पनीर तैयार होगा।

पानी डाल मनचाहा gravy तैयार कर लो।
🤩🤩🤩🤩🤩







Monday, 5 November 2018

Kadhai Chicken कढ़ाई चिकन कम मसाले वाली आसान विधि





https://www.youtube.com/watch?v=5oAaHweKwpY










कुकिंग टाइम - 45 मिनट + मॅरिनेट टाइम चिकन marination सामग्री चिकन - १ kg बड़े टुकड़ों में कटे हुए गाढ़ी दही ताजी - एक छोटी कटोरी चिकन मसाला- दो बड़े चम्मच धनिया पाउडर- एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च, हल्दी , नमक, तेल , गोटा जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच प्याज- ४-५ बड़े , लम्बे कतरे हुए टमाटर लाल पके हुए - २ बड़े पीसे हुए पेस्ट अदरख - एक इंच टुकड़ा पीसा हुआ लहसुन - दो बड़े चम्मच पीसे हुए धनिया हरीमिर्च - बारीक कटी बटर - थोड़ा सा चिकन साफ़ कर जाली रख पानी निथार दें धनिया पत्ता, टमाटर पेस्ट , जीरा, बटर और हरी मिर्च छोड़ कर सब मिला कर कम से कम दो से चार घंटे मॅरिनेट कर फ्रीज़ में रख दें (आइस चैम्बर में नहीं) विधि कड़ाई में तेल डाले (चार चम्मच ) और जीरा डाल तड़कने दें फिर प्याज भून लें। फिर marinate किया हुआ चिकन डाल धीमी आंच पर ढक कर पकने दे। बीच बीच में चला दें। करीब 30 मिनट के बाद पीसा टमाटर डालें और पंद्रह मिनट तक पकाएं। चिकन मुलायम हो चुका होगा और ग्रेवी गाढ़ी सी हो तेल किनारों पर छोड़ने लगा होगा। गैस ऑफ कर दें, बटर , धनिया और हरी मिर्च छिड़क कर मिला दें। चिकेन कड़ाही तैयार है परोसे

https://www.youtube.com/watch?v=5oAaHweKwpY




Sunday, 2 September 2018

Paneer Tikka




पनीर टिक्का 

सामग्री

पनीर-  200gm  बड़े टुकड़ों में कटे हुए
गाढ़ा पानी निथरा हुआ दही-  100gm
तंदूरी मसाला---  3 - 4 टी स्पून
मिर्च पाउडर- स्वाद अनुसार
नमक- स्वाद अनुसार
निम्बू  रस-1  टी स्पून
अदरख लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून(नहीं भी डाल सकते हैं)
नमक
चाट मसाला

शिमला मिर्च, प्याज -  बड़े चौकोर कटे हुए
रिफाइंड आयल या  बटर

विधि

 दही अच्छे से फेंट लें और पनीर सहित सारी सामग्री मिला कर चार-पांच घंटे फ्रीज में रख दें. ( आइस चैम्बर में नहीं रखें)

माइक्रोवेव ट्रे में बटर लगा कर एक एक टुकड़ों को फैला कर बिछा दें।  पनीर बीच में और सब्जियों के टुकड़ों को किनारो पर।

ग्रिल  मोड में हाई टेम्प्रेचर पर सेट कर ट्रे ऊँचें स्टैंड पर रख दें।

टाइम सेट कर ऑन कर दें।

लगभग  5 - 7 मिनट के बाद उलट दें, सब्जियां शुरू में बहुत पानी छोड़ती हैं।

हर जगह की वोल्टेज अलग होती है सो बिलकुल सटीक टाइम बताना मुश्किल है।  बीच बीच  माइक्रोवेव  के दरवाजे को  खोल कर देखतें रहें,  उलट-पलट करतें रहें । न कड़ा करना है और न ही मसाले कच्चे रखने हैं।

मसाले के सूखने के साथ हल्का सुनहरा होते ही निकाल ले।  चटनियों और  सलाद के साथ  गरमा गर्म खाएं।

मुझे तो पूरी प्रक्रिया में 15 -20  मिनट लगते हैं।

Paneer Tikka

पनीर टिक्का 

सामग्री

पनीर-  200gm  बड़े टुकड़ों में कटे हुए
गाढ़ा पानी निथरा हुआ दही-  100gm
तंदूरी मसाला---  3 - 4 टी स्पून
मिर्च पाउडर- स्वाद अनुसार
नमक- स्वाद अनुसार
निम्बू  रस-1  टी स्पून
अदरख लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून(नहीं भी डाल सकते हैं)
नमक
चाट मसाला

शिमला मिर्च, प्याज -  बड़े चौकोर कटे हुए
रिफाइंड आयल या  बटर

विधि

 दही अच्छे से फेंट लें और पनीर सहित सारी सामग्री मिला कर चार-पांच घंटे फ्रीज में रख दें. ( आइस चैम्बर में नहीं रखें)

माइक्रोवेव ट्रे में बटर लगा कर एक एक टुकड़ों को फैला कर बिछा दें।  पनीर बीच में और सब्जियों के टुकड़ों को किनारो पर।

ग्रिल  मोड में हाई टेम्प्रेचर पर सेट कर ट्रे ऊँचें स्टैंड पर रख दें।

टाइम सेट कर ऑन कर दें।

लगभग  5 - 7 मिनट के बाद उलट दें, सब्जियां शुरू में बहुत पानी छोड़ती हैं।

हर जगह की वोल्टेज अलग होती है सो बिलकुल सटीक टाइम बताना मुश्किल है।  बीच बीच  माइक्रोवेव  के दरवाजे को  खोल कर देखतें रहें,  उलट-पलट करतें रहें । न कड़ा करना है और न ही मसाले कच्चे रखने हैं।

मसाले के सूखने के साथ हल्का सुनहरा होते ही निकाल ले।  चटनियों और  सलाद के साथ  गरमा गर्म खाएं।

मुझे तो पूरी प्रक्रिया में 15 -20  मिनट लगते हैं।



















Friday, 23 December 2016

chawal ki roti recipe

easy akki rotti recipe | chawal ki roti recipe | rice flatbread recipe

Recipe type: Main
Cuisine: south indian
Serves: 6 rotis
Ingredients
  • 1 cup rice flour / akki hittu
  • 1 onion, finely chopped
  • ½ carrot, gratted
  • 1 inch ginger, finely chopped
  • 1 green chilli, finely chopped
  • few coriander leaves, finely chopped
  • 1 tsp cumin seeds / jeera
  • salt to taste
  • oil for roasting
  • water as required
Instructions
  1. firstly, in a large mixing bowl, combine rice flour, carrot, onion, coriander leaves, chilli, ginger, salt and cumin seeds.
  2. furthermore, crumble the above mixture well. add in required water to make a soft dough.
  3. additionally, add more water if required. and make smooth and soft dough.
  4. now take a small ball of dough and start patting over oiled aluminum foil or banana leaf.
  5. pat as thinly as possible. dip your hand in water so that you can spread easily and avoid from having cracks.
  6. make some holes between so that your rotti can absorb oil and cook fast.
  7. grease the tava with oil and gently drop the sheet upside down over the hot griddle.
  8. after a minute, peal off the aluminium sheet slowly without breaking your akki rotti.
  9. furthermore, smear some oil over the rotti and cook on medium flame. flip over and cook both sides.
  10. finally, serve the roti hot with chutney of your choice.

curd dosa recipe

easy sponge dosa recipe | curd dosa recipe | set dosa without urad dal

Recipe type: dosa
Cuisine: south indian
Serves: 7 Servings
Ingredients
  • 1 cup dosa rice / sona masuri rice
  • ½ tsp methi seeds / fenugreek seeds
  • 1 cup thin poha / beaten rice / flattened rice / avalakki
  • ¾ cup curd / yogurt, fresh thick curd
  • water as required to soak and blend
  • salt to taste
  • oil for roasting
Instructions
  1. firstly, in a large bowl, soak 1 cup of rice and methi seeds for atleast 5 hours
  2. further, blend the soaked rice along with poha adding water as required.
  3. blend to slightly coarse paste. this helps to give nice texture to dosa.
  4. transfer the batter to a large bowl.
  5. further add curd.
  6. mix well making sure the batter has combined completely.
  7. also clean the sides with the spatula.
  8. cover and ferment in a warm place for 8- 12 hours depending on the climate.
  9. additionally add salt.
  10. and mix the batter slightly without spoiling the air incorporated in batter.
  11. add water if required to adjust the consistency.
  12. heat the griddle. smear some oil over the tawa and wipe off with a tissue paper. (do not add oil if using non-stick pan)
  13. and pour a ladleful of the batter on it and spread it very gently.
  14. then cover the dosa for a minute and cook till the top of dosa is cooked completely in presence of steam.
  15. furthermore, the dosa turns to be full of holes and very soft indicating the batter has well fermented.
  16. finally serve immediately with coconut chutney and sambar.

Monday, 11 January 2016

Green Peas daal,मटर की दाल

Saturday, 9 January 2016

Tawa Fried Rice तवा फ्राइड राइस




तवा  फ्राइड राइस 
सामग्री 
चावल - एक कप
(बासमती /सोना चूड /केसर मलाई)
पानी-दो कप
रिफाइंड तेल - दो चम्मच बड़े
निम्बू रस-एक चम्मच
हरी सब्जियां- मनपसंद लें और छोटे टुकड़ों में काट लें
(मटर,गोभी,बीन्स,शिमला मिर्च ,ब्रोकोली ,गाजर , मशरूम इत्यादि )
प्याज -एक लम्बी कटी
मैगी मैजिक मसाला -ऐक्षिक
चीनी- आधी छोटी चम्मच
नमक

Tuesday, 22 December 2015

हेल्दी चावल

हेल्दी चावल


सामग्री 
अरवा बासमती चावल - एक कप
प्याज- दो/तीन  ,लम्बे कटे हुए
हरी मिर्च -एक/दो बारीक कटा
अदरख -एक इंच टुकड़ा बारीक  कटा
तरोई या नेनुआ - दो ताजा मुलायम
गाज़र- एक
रिफाइंड तेल - दो चम्मच
राई - चुटकी भर
जीरा गोटा -चुटकी भर
पानी -दो कप
नमक स्वाद अनुसार ,नींबू का रस -- एक चौथाई छोटा चम्मच
अच्छे से धो  कर गाज़र- छील कर  और तरोई- छिलका सहित कद्दूकस कर लें

विधि -
एक कढाई  में तेल गरम करे ,राई,जीरा का बघार करें . फिर कटे हुए प्याज .मिर्च,अदरख को थोडा भुन लें .अब नमक,पानी ( चावल से दोगुना )  सहित सभी सामग्री को डाल दें .एक ढक्कन से ढक दें . उबाल आने पर आंच बिलकुल धीमा  कर दें . बीच बीच में चला दें .पानी सूखने तक चावल भी पक जाएगा .थोड़ी देर ढक कर रहने दें ,सेट होने के लिए .
इसे रायता ,आचार और सलाद के साथ खाएं .
विशेष 
यदि नहीं बताएँगे तो खाने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि वह फायदेमंद हरी सब्जी नेनुआ खा रहा है .इस तरह बच्चों को  खिलाने के लिए ये बहुत ही आसान और हेल्दी डिश है .





Wednesday, 16 December 2015

Rice flour roti a simple way of making.चावल के आटे की रोटी






चावल के आटे की रोटी
चावल के आटे की रोटी दो तरीके से बनाई जाती है .एक गूंध कर और दूसरा घोल कर . मैं आपको घोल कर रोटी बनाने का तरीका बताती हूँ .
चावल का आटा -२ कप
बिलकुल गर्म पानी - ४ कप
नमक- आधी छोटी चम्मच
रिफाइंड तेल -
ऑप्शनल- यानी आपकी मर्जी
छोटा कतरा प्याज ,हरी मिर्च ,धनिया पत्ता और थोडा सा गोटा जीरा .
विधि
एक चौड़े मुहं वाले बर्तन में चावल का आटा लें .नमक डाले और गर्म पानी थोडा थोडा डालते जाएँ .धीरे धीरे डालें व् एक बड़े चम्मच से मिलाएं . गांठें पड़ने से बचे . पीसा चावल अच्छा खासा गर्म पानी सोखता है ,सो पानी अधिक ही रखें .बिलकुल गाढ़ा घोल तैयार करे .यदि चम्मच से दिक्कत हो तो चर्नर का भी प्रयोग करें .
तवा कोई भो लोहे का या नॉन स्टिक .तली मोटा हो गर्म करें .दो-तीन छोटे चम्मच रिफाइंड तेल डालें . कलछुल से दो बार या चम्मच से ही लगभग आधी कटोरी घोल तवे के बीच में डालें .थोडा फैला दे ताकि एक सी मोटाई हो और लगभग गोल आकार हो जाए . इसे डोसा के घोल जैसे बिलकुल गोल गोल नहीं घुमाना है . इसे मोती ही रखनी है .चाहे तो उपरी सतह पर कतरे हुए प्याज ,मिर्च ,धनिया पत्ता और जीरा छिड़क दें . आंच बिलकुल धीमी कर दें व् छिद्रों वाली ढक्कन से ढक दें . यदि छेद वाली ढक्कन ना हो तो वैसे ही किसी ढक्कन से ढक दें .५-७ मिनट बाद ढक्कन हटा दें और तेल बीच में व् किनारों पर डाल उलट दें . अब ढकने की आवश्यकता नहीं है .
कुछ देर सिंकने दे .फिर दोनों तरफ उलट-पलट, हल्का दबा दबा सुनहरा सेंक लें.
लगभग १०-१२ मिनट में एक रोटी बन कर तैयार होगी .
इसे गरम गरम किसी भी लज्जतदार सब्जी ,चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खाएं .

Monday, 14 December 2015

Litti making in microwave.


माइक्रोवेव  में लिट्टी  बनायें


How to make litti, a bihari dish in microwave.

सामग्री -
 गेहूं का आटा - एक कप
नमक
रिफाइंड तेल या घी -दो बड़े चम्मच
आटा गूंधने के लिए पानी
मुलायम गूँधना है।

भरवान की सामग्री
सत्तू -२०० ग्राम
नमक,काला नमक,चाट मसाला ,भुना व् पीसा जीरा
सरसो  तेल(कच्चा) या आचार का तेल - तीन बड़े चम्मच
प्याज,हरी मिर्च,अदरख,धनिया पत्ता,लहसुन -सब बारीक कटे हुए
अजवाइन -मंगरैला -जरा सा
पानी - आधी कप
विधि -

भरवान  की  सारी   सामग्री  को  अच्छे  से  मिला  लें .हथेली से  मसल  मसल सब  को  एक  सार  कर  लें .थोडा  थोडा   पानी  के  छींटे दे ताकि थोडा बंध सकें .
नींबू के  बराबर गूंधे हुए  आटे  की  लोई ले ,हथेली में घी  लगा इसे घूमा घूमा  कटोरी  की  तरह  करे और सत्तू के  तैयार मसाले  को  इसमें अच्छे  से दबा दबा भरें . चूँकि इसे  बेलना  नहीं है तो  आप  अच्छे  से भरे और किनारों को मिला कर एक जगह कर दबा कर बंद कर ले सिरे को . वैसे  लिट्टी  गोल बनती  है पर चूँकि माइक्रोवेव में  बनाना  है  तो इसे दबा कर चपटी कर ले . इसी  तरह  एक एक  कर  लिट्टी  को  भर  मेटल वाली  ग्रिल प्लेट  पर  रख लें ,अलग अलग .
माइक्रो वेव में
ऊँचे वाले स्टैंड को रखें ,उसपर ग्रिल-प्लेट को रख दें .
ग्रिल बटन दबाएँ ,टाइम पहले सात मिनट का सेट  करें .सात मिनट के  बाद आप  देखेंगे कि लिट्टी एक तरफ  सिंक गयी है . अब पलट दे .अब और पांच मिनट रोस्ट कर लें . दो मिनट अंदर गर्म ओवन में  ही  छोड  दें .लिट्टी  इन  12 मिनट में अच्छे से सींक गयी  होगी.
इच्छा अनुसार -  गरम गरम लिट्टी को  घी  की कटोरी में डुबो कर निकल लें या थोडा ऊँगली से दबा कर घी स्वाद अनुसार डाल दें . जिन्हें  घी  प्रतिबंधित हो  वो बिना घी  का  भी  खा  सकतें हैं .

लिट्टी  को  टमाटर -आलू-बैंगन के चटक चोखे  और  धनिया की  हरी चटनी के साथ खाएं .
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक  या  विडियो  को  भी  देखें .



https://www.youtube.com/watch?v=39csNLgdh7I&feature=youtu.be



माइक्रो वेव में लिट्टी बनायें

माइक्रोवेव  में लिट्टी  बनायें


How to make litti, a bihari dish in microwave.

सामग्री -
 गेहूं का आटा - एक कप
नमक
रिफाइंड तेल या घी -दो बड़े चम्मच
आटा गूंधने के लिए पानी
मुलायम गूँधना है।

भरवान की सामग्री
सत्तू -२०० ग्राम
नमक,काला नमक,चाट मसाला ,भुना व् पीसा जीरा
सरसो  तेल(कच्चा) या आचार का तेल - तीन बड़े चम्मच
प्याज,हरी मिर्च,अदरख,धनिया पत्ता,लहसुन -सब बारीक कटे हुए
अजवाइन -मंगरैला -जरा सा
पानी - आधी कप
विधि -

भरवान  की  सारी   सामग्री  को  अच्छे  से  मिला  लें .हथेली से  मसल  मसल सब  को  एक  सार  कर  लें .थोडा  थोडा   पानी  के  छींटे दे ताकि थोडा बंध सकें .
नींबू के  बराबर गूंधे हुए  आटे  की  लोई ले ,हथेली में घी  लगा इसे घूमा घूमा  कटोरी  की  तरह  करे और सत्तू के  तैयार मसाले  को  इसमें अच्छे  से दबा दबा भरें . चूँकि इसे  बेलना  नहीं है तो  आप  अच्छे  से भरे और किनारों को मिला कर एक जगह कर दबा कर बंद कर ले सिरे को . वैसे  लिट्टी  गोल बनती  है पर चूँकि माइक्रोवेव में  बनाना  है  तो इसे दबा कर चपटी कर ले . इसी  तरह  एक एक  कर  लिट्टी  को  भर  मेटल वाली  ग्रिल प्लेट  पर  रख लें ,अलग अलग .
माइक्रो वेव में
ऊँचे वाले स्टैंड को रखें ,उसपर ग्रिल-प्लेट को रख दें .
ग्रिल बटन दबाएँ ,टाइम पहले सात मिनट का सेट  करें .सात मिनट के  बाद आप  देखेंगे कि लिट्टी एक तरफ  सिंक गयी है . अब पलट दे .अब और पांच मिनट रोस्ट कर लें . दो मिनट अंदर गर्म ओवन में  ही  छोड  दें .लिट्टी  इन  12 मिनट में अच्छे से सींक गयी  होगी.
इच्छा अनुसार -  गरम गरम लिट्टी को  घी  की कटोरी में डुबो कर निकल लें या थोडा ऊँगली से दबा कर घी स्वाद अनुसार डाल दें . जिन्हें  घी  प्रतिबंधित हो  वो बिना घी  का  भी  खा  सकतें हैं .

लिट्टी  को  टमाटर -आलू-बैंगन के चटक चोखे  और  धनिया की  हरी चटनी के साथ खाएं .
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक  या  विडियो  को  भी  देखें .



https://www.youtube.com/watch?v=39csNLgdh7I&feature=youtu.be







Friday, 29 May 2015

चटनी

धनिया की चटनी

धनिया- एक गड्डी ,जड़ और मोटे डंठल निकाल कर ,मुलायम हिस्से और पत्ते बिना काटे कुछ देर पानी में भिंगो                दे .फिर थोडा काट ले .

टमाटर - एक मध्यम साइज़ ,टुकड़ों में कटे
हरी मिर्च - एक मीडियम
लहसुन-   ४-५ कलि छिला
अदरख - बिलकुल थोड़ी सी 1 mm , चिलका खुरच कर
नमक ,दो बूँद सरसों तेल (अंत में ,पिसने के बाद डालना )

विधि -
 छोटे मिक्सी ग्राइंडर को अच्छे से मैं बॉडी में लॉक करो ,सेट करो .पहले टमाटर फिर सारे सामग्री को डालो .
एक बारगी तेज मत करना .दो सेकंड सबसे धीरे स्पीड पर घुमाओ ,फिर ऑफ करो .ऐसे तीन चार बार करो .फिर स्पीड बढाना .
ढक्कन दबा कर रखना ,ओवर लोड मत करना वरना फ़ेंक देगा बाहर .
तुरंत खाओ ,स्वाद अनुसार सामग्री घटा - बढ़ा सकती हो .