Monday, 11 January 2016

Green Peas daal,मटर की दाल

Saturday, 9 January 2016

Tawa Fried Rice तवा फ्राइड राइस




तवा  फ्राइड राइस 
सामग्री 
चावल - एक कप
(बासमती /सोना चूड /केसर मलाई)
पानी-दो कप
रिफाइंड तेल - दो चम्मच बड़े
निम्बू रस-एक चम्मच
हरी सब्जियां- मनपसंद लें और छोटे टुकड़ों में काट लें
(मटर,गोभी,बीन्स,शिमला मिर्च ,ब्रोकोली ,गाजर , मशरूम इत्यादि )
प्याज -एक लम्बी कटी
मैगी मैजिक मसाला -ऐक्षिक
चीनी- आधी छोटी चम्मच
नमक

Tuesday, 22 December 2015

हेल्दी चावल

हेल्दी चावल


सामग्री 
अरवा बासमती चावल - एक कप
प्याज- दो/तीन  ,लम्बे कटे हुए
हरी मिर्च -एक/दो बारीक कटा
अदरख -एक इंच टुकड़ा बारीक  कटा
तरोई या नेनुआ - दो ताजा मुलायम
गाज़र- एक
रिफाइंड तेल - दो चम्मच
राई - चुटकी भर
जीरा गोटा -चुटकी भर
पानी -दो कप
नमक स्वाद अनुसार ,नींबू का रस -- एक चौथाई छोटा चम्मच
अच्छे से धो  कर गाज़र- छील कर  और तरोई- छिलका सहित कद्दूकस कर लें

विधि -
एक कढाई  में तेल गरम करे ,राई,जीरा का बघार करें . फिर कटे हुए प्याज .मिर्च,अदरख को थोडा भुन लें .अब नमक,पानी ( चावल से दोगुना )  सहित सभी सामग्री को डाल दें .एक ढक्कन से ढक दें . उबाल आने पर आंच बिलकुल धीमा  कर दें . बीच बीच में चला दें .पानी सूखने तक चावल भी पक जाएगा .थोड़ी देर ढक कर रहने दें ,सेट होने के लिए .
इसे रायता ,आचार और सलाद के साथ खाएं .
विशेष 
यदि नहीं बताएँगे तो खाने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि वह फायदेमंद हरी सब्जी नेनुआ खा रहा है .इस तरह बच्चों को  खिलाने के लिए ये बहुत ही आसान और हेल्दी डिश है .





Wednesday, 16 December 2015

Rice flour roti a simple way of making.चावल के आटे की रोटी






चावल के आटे की रोटी
चावल के आटे की रोटी दो तरीके से बनाई जाती है .एक गूंध कर और दूसरा घोल कर . मैं आपको घोल कर रोटी बनाने का तरीका बताती हूँ .
चावल का आटा -२ कप
बिलकुल गर्म पानी - ४ कप
नमक- आधी छोटी चम्मच
रिफाइंड तेल -
ऑप्शनल- यानी आपकी मर्जी
छोटा कतरा प्याज ,हरी मिर्च ,धनिया पत्ता और थोडा सा गोटा जीरा .
विधि
एक चौड़े मुहं वाले बर्तन में चावल का आटा लें .नमक डाले और गर्म पानी थोडा थोडा डालते जाएँ .धीरे धीरे डालें व् एक बड़े चम्मच से मिलाएं . गांठें पड़ने से बचे . पीसा चावल अच्छा खासा गर्म पानी सोखता है ,सो पानी अधिक ही रखें .बिलकुल गाढ़ा घोल तैयार करे .यदि चम्मच से दिक्कत हो तो चर्नर का भी प्रयोग करें .
तवा कोई भो लोहे का या नॉन स्टिक .तली मोटा हो गर्म करें .दो-तीन छोटे चम्मच रिफाइंड तेल डालें . कलछुल से दो बार या चम्मच से ही लगभग आधी कटोरी घोल तवे के बीच में डालें .थोडा फैला दे ताकि एक सी मोटाई हो और लगभग गोल आकार हो जाए . इसे डोसा के घोल जैसे बिलकुल गोल गोल नहीं घुमाना है . इसे मोती ही रखनी है .चाहे तो उपरी सतह पर कतरे हुए प्याज ,मिर्च ,धनिया पत्ता और जीरा छिड़क दें . आंच बिलकुल धीमी कर दें व् छिद्रों वाली ढक्कन से ढक दें . यदि छेद वाली ढक्कन ना हो तो वैसे ही किसी ढक्कन से ढक दें .५-७ मिनट बाद ढक्कन हटा दें और तेल बीच में व् किनारों पर डाल उलट दें . अब ढकने की आवश्यकता नहीं है .
कुछ देर सिंकने दे .फिर दोनों तरफ उलट-पलट, हल्का दबा दबा सुनहरा सेंक लें.
लगभग १०-१२ मिनट में एक रोटी बन कर तैयार होगी .
इसे गरम गरम किसी भी लज्जतदार सब्जी ,चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खाएं .

Monday, 14 December 2015

Litti making in microwave.


माइक्रोवेव  में लिट्टी  बनायें


How to make litti, a bihari dish in microwave.

सामग्री -
 गेहूं का आटा - एक कप
नमक
रिफाइंड तेल या घी -दो बड़े चम्मच
आटा गूंधने के लिए पानी
मुलायम गूँधना है।

भरवान की सामग्री
सत्तू -२०० ग्राम
नमक,काला नमक,चाट मसाला ,भुना व् पीसा जीरा
सरसो  तेल(कच्चा) या आचार का तेल - तीन बड़े चम्मच
प्याज,हरी मिर्च,अदरख,धनिया पत्ता,लहसुन -सब बारीक कटे हुए
अजवाइन -मंगरैला -जरा सा
पानी - आधी कप
विधि -

भरवान  की  सारी   सामग्री  को  अच्छे  से  मिला  लें .हथेली से  मसल  मसल सब  को  एक  सार  कर  लें .थोडा  थोडा   पानी  के  छींटे दे ताकि थोडा बंध सकें .
नींबू के  बराबर गूंधे हुए  आटे  की  लोई ले ,हथेली में घी  लगा इसे घूमा घूमा  कटोरी  की  तरह  करे और सत्तू के  तैयार मसाले  को  इसमें अच्छे  से दबा दबा भरें . चूँकि इसे  बेलना  नहीं है तो  आप  अच्छे  से भरे और किनारों को मिला कर एक जगह कर दबा कर बंद कर ले सिरे को . वैसे  लिट्टी  गोल बनती  है पर चूँकि माइक्रोवेव में  बनाना  है  तो इसे दबा कर चपटी कर ले . इसी  तरह  एक एक  कर  लिट्टी  को  भर  मेटल वाली  ग्रिल प्लेट  पर  रख लें ,अलग अलग .
माइक्रो वेव में
ऊँचे वाले स्टैंड को रखें ,उसपर ग्रिल-प्लेट को रख दें .
ग्रिल बटन दबाएँ ,टाइम पहले सात मिनट का सेट  करें .सात मिनट के  बाद आप  देखेंगे कि लिट्टी एक तरफ  सिंक गयी है . अब पलट दे .अब और पांच मिनट रोस्ट कर लें . दो मिनट अंदर गर्म ओवन में  ही  छोड  दें .लिट्टी  इन  12 मिनट में अच्छे से सींक गयी  होगी.
इच्छा अनुसार -  गरम गरम लिट्टी को  घी  की कटोरी में डुबो कर निकल लें या थोडा ऊँगली से दबा कर घी स्वाद अनुसार डाल दें . जिन्हें  घी  प्रतिबंधित हो  वो बिना घी  का  भी  खा  सकतें हैं .

लिट्टी  को  टमाटर -आलू-बैंगन के चटक चोखे  और  धनिया की  हरी चटनी के साथ खाएं .
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक  या  विडियो  को  भी  देखें .



https://www.youtube.com/watch?v=39csNLgdh7I&feature=youtu.be



माइक्रो वेव में लिट्टी बनायें

माइक्रोवेव  में लिट्टी  बनायें


How to make litti, a bihari dish in microwave.

सामग्री -
 गेहूं का आटा - एक कप
नमक
रिफाइंड तेल या घी -दो बड़े चम्मच
आटा गूंधने के लिए पानी
मुलायम गूँधना है।

भरवान की सामग्री
सत्तू -२०० ग्राम
नमक,काला नमक,चाट मसाला ,भुना व् पीसा जीरा
सरसो  तेल(कच्चा) या आचार का तेल - तीन बड़े चम्मच
प्याज,हरी मिर्च,अदरख,धनिया पत्ता,लहसुन -सब बारीक कटे हुए
अजवाइन -मंगरैला -जरा सा
पानी - आधी कप
विधि -

भरवान  की  सारी   सामग्री  को  अच्छे  से  मिला  लें .हथेली से  मसल  मसल सब  को  एक  सार  कर  लें .थोडा  थोडा   पानी  के  छींटे दे ताकि थोडा बंध सकें .
नींबू के  बराबर गूंधे हुए  आटे  की  लोई ले ,हथेली में घी  लगा इसे घूमा घूमा  कटोरी  की  तरह  करे और सत्तू के  तैयार मसाले  को  इसमें अच्छे  से दबा दबा भरें . चूँकि इसे  बेलना  नहीं है तो  आप  अच्छे  से भरे और किनारों को मिला कर एक जगह कर दबा कर बंद कर ले सिरे को . वैसे  लिट्टी  गोल बनती  है पर चूँकि माइक्रोवेव में  बनाना  है  तो इसे दबा कर चपटी कर ले . इसी  तरह  एक एक  कर  लिट्टी  को  भर  मेटल वाली  ग्रिल प्लेट  पर  रख लें ,अलग अलग .
माइक्रो वेव में
ऊँचे वाले स्टैंड को रखें ,उसपर ग्रिल-प्लेट को रख दें .
ग्रिल बटन दबाएँ ,टाइम पहले सात मिनट का सेट  करें .सात मिनट के  बाद आप  देखेंगे कि लिट्टी एक तरफ  सिंक गयी है . अब पलट दे .अब और पांच मिनट रोस्ट कर लें . दो मिनट अंदर गर्म ओवन में  ही  छोड  दें .लिट्टी  इन  12 मिनट में अच्छे से सींक गयी  होगी.
इच्छा अनुसार -  गरम गरम लिट्टी को  घी  की कटोरी में डुबो कर निकल लें या थोडा ऊँगली से दबा कर घी स्वाद अनुसार डाल दें . जिन्हें  घी  प्रतिबंधित हो  वो बिना घी  का  भी  खा  सकतें हैं .

लिट्टी  को  टमाटर -आलू-बैंगन के चटक चोखे  और  धनिया की  हरी चटनी के साथ खाएं .
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक  या  विडियो  को  भी  देखें .



https://www.youtube.com/watch?v=39csNLgdh7I&feature=youtu.be







Friday, 29 May 2015

चटनी

धनिया की चटनी

धनिया- एक गड्डी ,जड़ और मोटे डंठल निकाल कर ,मुलायम हिस्से और पत्ते बिना काटे कुछ देर पानी में भिंगो                दे .फिर थोडा काट ले .

टमाटर - एक मध्यम साइज़ ,टुकड़ों में कटे
हरी मिर्च - एक मीडियम
लहसुन-   ४-५ कलि छिला
अदरख - बिलकुल थोड़ी सी 1 mm , चिलका खुरच कर
नमक ,दो बूँद सरसों तेल (अंत में ,पिसने के बाद डालना )

विधि -
 छोटे मिक्सी ग्राइंडर को अच्छे से मैं बॉडी में लॉक करो ,सेट करो .पहले टमाटर फिर सारे सामग्री को डालो .
एक बारगी तेज मत करना .दो सेकंड सबसे धीरे स्पीड पर घुमाओ ,फिर ऑफ करो .ऐसे तीन चार बार करो .फिर स्पीड बढाना .
ढक्कन दबा कर रखना ,ओवर लोड मत करना वरना फ़ेंक देगा बाहर .
तुरंत खाओ ,स्वाद अनुसार सामग्री घटा - बढ़ा सकती हो .


Tuesday, 25 November 2014

chicken chilli

chicken chilli 
सामग्री -

चिकन छोटे टुकड़ो में कटे हुए -१० -१२
कॉर्नफ्लोर - एक  चाय चम्मच
मैदा - एक चाय चम्मच
विनिगर -आधी चाय चम्मच
सोया सॉस -एक चाय चम्मच
चिली  सॉस - एक चम्मच
नमक - चुटकी भर
अंडा -एक
अदरख लहसुन पेस्ट - आधी चम्मच
चिकन छोड़ इन सब को पहले घोल लें ,अच्छे से फेंट ले। फिर चिकन मिला कर कम  से कम  एक घंटा मैरिनेट होने रख दें रेफ्रिजरेटर में। 

तब तक 
छोटा सा प्याज - बड़े टुकड़ो में काट ले ,परत अलग अलग कर ले
हरी मिर्च -४-५ काट ले
लहसुन -५-६ छील कर काट ले
कॉर्नफ्लोर - आधी चम्मच को आधी कप नार्मल पानी में घोल लो



विधि 
पैन  में रिफाइंड आयल ले ,ज्यादा लेना होगा ताकि तलने के वक़्त चिकन आधा कम  से कम डूबे। गर्म करें ,फिर चम्मच से मैरिनेट किया चिकन एक एक कर डालें। एक बार में चार -पांच टुकड़े ही तले। आंच धीमी कर ले ,लकड़ी के पलटे से उलट पलट कर  तल  ले और पेपर पर निकाल  लें। ऐसे कर सभी को तल लें। 
तेल को किसी जार या बर्तन में रख लें। अगली बार यूज़ हो जायेगा। 


अब लगभग एक चम्मच तेल रखें पैन में। 
कटे हुए प्याज,मिर्च और लहसुन डालें ,साथ ही साथ टोमेटो सॉस -तीन छोटे चम्मच ,सोया सॉस ,विनिगर -आधी चम्मच ,चिली सॉस -आधी चम्मच और कॉर्नफ्लोर घोली हुई पानी डाले और तले हुए चिकन भी डाल  दें। आंच एक दम  धीमी  कर एक मिनट ढँक दें। फिर लगातार चलते हुए मनपसंद रूप में उतार  लें। गरमा गरम खाएं। 






















Tuesday, 27 August 2013

झटपट नाश्ता

चीला 


झटपट बनने वाला नाश्ता 
सामग्री
चना दाल -एक कप
चावल ----आधी  कप
(दोनों को पाँच -छह घंटे पानी में भिंगो लें)
अदरख --एक इंच
लहसुन --सात -आठ कली
(पेस्ट भी उपयोग कर सकतें हैं)
हरी मिर्च---
धनिया पत्ता
नमक ,हल्दी ,रिफाइंड आयल
सभी सामग्री को थोडा पानी दे कर ,महीन पीस लें।
नॉन स्टिक तवे को पहले गर्म करें,फिर कुछ बूंद तेल दे कर कपडे से तव को पोंछ दे अब  एक बड़े चम्मचे से घोल डालें और गोल फैला ले।तेल छिडकें , आंच धीमी रखें। पलटा  बगल में रख थोड़ी देर (2 -३ min )ढक दें,फिर आंच तेज कर सुनहरा कर ले। उलट पलट दोनों तरफ। गरम गर्म खाएं। …. सॉस और चटनी के साथ.
तवा बिलकुल साफ़ होनी चाहिए। पानी के छींटे दे कर तवा को पोंछ लेना चाहिए हर बार और फिर  हल्का तेल दे पोंछ ले। छोटे छोटे चीले बनाये ,डोसा जैसे बड़े या पतले नहीं।





chow 

चाउ 
सामग्री 
चाउ,सब्जियाँ कटी  हुईं ,हरी मिर्च कटी ,लहसुन ,अदरख (पेस्ट भी चलेगा),रिफाइंड आयल,नमक (कम ही क्यूँ की सॉस थोडा salty  आलरेडी होता है,सॉस-tomato ,chilli ,सोया ,विनिगर ,कुटी कलि मिर्च(गोलकी या pepper )



Monday, 26 August 2013

आसान से सब्जियों की रेसिपी

एक नार्मल सा ग्रेवी 
जिस में तुम बहुत कुछ पका  सकती हो….  तल ,भून कर। ...  ... डाल  कर। जैसे अंडा करी ,पनीर,मशरूम ,आलू। …।और भी बहुत कुछ।तुम इसे ज्यादा बना  कर रेफ्रीजेरेटर में स्टोर कर ३-४ दिन रख कर ,अलग अलग तरीको से उपयोग कर सकती हो।  देखो ग्रेवी तो बहुत रिच भी बनती हैं पर  मैं तुम को एक बेसिक आसान  सा बता देती हूँ।   और तो और तुम चिकन भी  भून या roast कर ग्रेवी में डाल सकती हो।

सामग्री -
प्याज -तीन  बड़े, टुकडो में कटे ,एक बड़ा प्याज महीन कटा हुआ
अदरख -एक डेढ़ इंच
लहसुन -दस बारह मोटी  कलियाँ
(पेस्ट मिल जाए तो दो बड़ी चम्मच )
टमाटर -तीन चार बड़े लाल पकी हुई
धनिया पाउडर -दो बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी ,नमक
गरम मसाला पाउडर एक छोटी चम्मच
(गोटा भी इस्तेमाल कर सकती हो )
इन सब को मिक्सी में अच्छे से पीस लो
तेल,जीरा गोटा,तेज पत्ता,

विधि
तेल गर्म कर जीरा और तेज पत्ता (दो तीन तोड़ कर )चटका लो। फिर महीन कटा प्याज डाल  कर भून लो। सारे पिसे मसालों को डाल कर भूनो ,मिक्सी में लगे किनारों पर मसालों थोडा पानी डाल कर हिल कर ,थोडा भूनने पर  डालो  ,थोड़ी देर धीमी आंच पर भूनो ,किनारों से तेल छोड़ने लगे तो समझो  होने चला। अब इस भुने मसाले को तुम कई दिनों तक फ्रीज़ में रख ,जरूरत मुताबिक थोडा ले उपयोग कर सकती हो। चाहो तो पानी की जगह ढूध उपयोग करो। (पनीर की सब्जी में )


चना,राजमा,इत्यादि। 

सामग्री
चना -आधी कटोरी (पाँच  छह  घंटे पानी में भिंगोई हुई,पानी ज्यादा डालना फूल कर चना/राजमा बहुत पानी अब्सोर्ब कर लेती हैं
प्याज दो तीन लम्बी कटी
धनिया,हल्दी लाल मिर्च पाउडर,थोडा गरम masala
नमक,तेल,गोटा जीरा,  टमाटर दो
बड़ी इलायची २,दालचीनी छोटे टुकड़े दो ,लौंग -३-४
अदरख लहसुन पेस्ट

विधि-

कूकर में तेल गर्म कर जीरा,बड़ी इलायची २,दालचीनी छोटे टुकड़े दो ,लौंग -३-४  ...... तड़का लो,ध्यान देना डार्क होने से पहले कटे प्याज डाल  दो ,प्याज भुन कर सारे  मसाले (थोडा पानी दे कटोरी में घोल कर )डालो ,भूनते रहो। …….तल में सटने लगे तो आंच धीमी  कर दो ,पानी का छींट दे दे कर भून  लो  .भुन जाए तो चना/राजमा टमाटर (गोटा )और डूबने लायक पानी डाल ढक्कन लगा दो,सीटी बजने पर आंच धीमी  कर पका  लो।  kala चना थोड़ी जल्दी  पक   जाता है.  वहीँ   काबुली  चना या  राजमा  को मुलायम  होने में बीस  मिनट    तक लग  जाता  है  .ढक्कन   तुरंत  न खोलें  .........pressure बैठने  दे छह सात   मिनट   बाद  खोलें  . कलछुल   ; से अच्छी  तरह  टमाटर को दबाते  हुए  चला ले।


आलू-बैंगन की सब्जी 

आलू चौकोर टुकड़े काट  लो
बैंगन छोटे छोटे काट  लो  (अंदर कीड़े और बहुत बीज हो तो मत डालना )
तेल - तीन बड़े चम्मच
पञ्च फोरन- एक चौथाई छोटा चम्मच
(यदि न हो तो मेथी दाना )- 7-8 दाने
लाल मिर्च गोटा - २
लहसुन ६-७ कली  छोटे कटे हुए
टमाटर-२ छोटे कटे
हल्दी,नमक,लाल मिर्च पाउडर


विधि

ये बहुत ही आसान सब्जी है,मेरे बच्चो को बहुत पसंद है।
कूकर चढ़ा  दे  ,तेल डाले,पञ्च फोरन एक चौथाई छोटी चम्मच / छह सात दान मेथी डालें।
आंच धीमी कर ले मिर्च गोटा तोड़ कर डालें ,लहसुन डाले।
अब कटे टमाटर डाले ,थोडा उलट पलट लें। अब कटे आलू बैंगन डालें ,हल्दी (कम ही ),लाल मिर्चपाउडर और नमक डाले चला लें। एक कटोरी पानी डाले। ……तेज आंच पर दो सीटी  दिला  बंद कर लें। प्रेशर बैठने (६-७ मिनट बाद )पर खोल कर कलछुल से चला कर एक सार करले और बैंगन को कुचल दें।
पूरी या पराठे के साथ खाएं .


एक सिंपल सब्जी 
जैसे आलू गोभी,आलू मटर ,बीन्स आलू इत्यादि। 

सामग्री
सब्जी धो कर कटी  छिली  हुई
प्याज-तीन चार छोटी  छोटी  कटी    हुई
अदरख लहसुन पेस्ट
टमाटर एक
मसाले -धनिया,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला

विधि
कढाई   में तेल गरम कर जीरा गोटा,तेज पत्ता डालें ,फिर प्याज भुन ले,फिर सब्जियां डाले भुने थोड़ी देर। छह सात मिनट। फिर सारे  मसालों  को कटोरी में घोल कर पानी से डाले।  अब फिर भुने। ……थोड़ी थोड़ी देर पर  चलाते  रहें ,सटने लगे तो आंच धीमी कर पानी के छींटे दे दे कर भुने। किनारे से तेल छोड़ने लगे तो टमाटर और अंदाज से पानी (जैसा ग्रेवी रखना हो )डाल  दें।  पक  जाने पर  ऒफ़ कर दें।

कोई कोई सब्जी जल्दी पकती है जैसे मटर ,तो उसे थोड़ी देर से डालें।
यदि ग्रेवी और गाढ़ी रखनी हो तो मसालों  में प्याज पीस कर मिला दें  …फ़िर भूने।